Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

जबलपुर: परीबा के दिन बॉयफ्रेंड के साथ बाइक में लांग ड्राइव पर निकली युवती, हादसे में दर्दनाक मौत

जबलपुर में दीपावली के दूसरे दिन अर्थात परीबा को एक युवती की हादसे में मौत हो गई। यह युवती एक लड़के जो सम्भवतः उसका बॉयफ्रेंड था, के साथ बाइक पर लांग ड्राइव के लिए निकली थी बाइक को तेज रफ्तार में युवक चला रहा था।

शुक्रवार की रात 11:45 बजे अपने बॉयफ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकली लड़की का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में लड़की की मृत्यु हो गई जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई।

जबलपुर में प्राइवेट जॉब करती है

क्राइस्ट चर्च स्कूल के सामने ओमती थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि मरने वाली लड़की चुरहट जिला सीधी की रहने वाली है। उम्र 25 साल है।  युवती जबलपुर में प्राइवेट जॉब करती है और सैनिक सोसायटी दाना बाबा मदन महल क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। उसकी बहन भी उसके साथ रहती है।

रेलिंग पर युवती की गर्दन कट गई।

दीपावली की दूसरी रात करीब 11:00 बजे अलाव ताप रहे थे तभी एक लड़का आया और उसके साथ BIKE पर बैठ कर चली गई। पुलिस का कहना है कि लड़का शराब के नशे में धुत था। बाइक की स्पीड बहुत ज्यादा थी। नागराज चौक से तैयब अली पेट्रोल पंप मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क के किनारे फुटपाथ से जा टकराई। जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से उछलकर दूर जा गिरे। फुटपाथ पर बनाई गई रेलिंग के तार पर युवती की गर्दन पड़ी, जिससे गर्दन कट गई। गर्दन पर गहरे घाव हो गए। इसी के कारण लड़की की मृत्यु हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से युवक को विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp