Tuesday, November 24, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

विधायक संदीप जायसवाल ने सुभाष चौक वैक्सीन केंद्र पहुंचकर दी सेवाएं

कटनी। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल आज स्वयं वेक्सीनेशन सेंटर में सेवाएं देने पहुंचे लोगों को जागरुक करने विधायक श्री जायसवाल सुभाष चौक में बनाये गए वैक्सीन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को वैक्सीन के बारे में न सिर्फ जरूरी जानकारी दी वरन स्वयं लोगों का रजिस्ट्रेशन किया।

विधायक संदीप जायसवाल ने सुभाष चौक वैक्सीन केंद्र पहुंचकर दी सेवाएं

कम्यूटर पर लोगों के आधार कार्ड चेक किये जिन्हें पहला डोज लगना है तथा जिन्हें दूसरा डोज दिया जाना है इसकी जानकारी दी। श्री जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सक्रिय होने से वेक्सीनेशन कार्य और भी अधिक तेजी से चल सकता है।

 

 

लोगों का इस बारे में भृम दूर करने के लिए भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ता सेवा ही संकल्प के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लोगों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता काबिले तारीफ है। वेक्सीनेशन महा अभियान में कटनी जिला निश्चित ही रिकार्ड बनाएगा।