News24you

News you are looking for

7th pay commission latest news 28 सितंबर को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

7th Pay Commission Big Update: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा झटका, नहीं मिलेगा 18 महीने का DA

7th pay commission latest news: सितंबर महीना केंद्रीय कर्मचारियों (central government employees) के लिए काफी अच्छा रह सकता है. कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा (DA Hike) होने जा रहा है. AICPI इंडेक्स के जून तक के आंकड़े से साफ है कि उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है. यानी आपको सितंबर की सैलरी में ज्यादा पैसा मिल सकता है.

एरियर भी मिलेगा साथ
आपको बता दें कर्मचारियों का नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से ही लागू होगा यानी कि आपको पिछले 3 महीनों का पैसा एरियर के रूप में मिलेगा और ये राशि आपके खाते में बढ़े हुए डीए के साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी.

38 फीसदी मिलेगा डीए
कर्मचारियों का डीए All India Consumer price Index पर निर्भर करता है. इसके हिसाब से ही कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता है. इस साल जुलाई 2022 में डीए में 4 फीसदी का इजाफा होगा, जिसके बाद कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा.

बदल गया है कैलकुलेशन का तरीका
श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदल दिया है. श्रम मंत्रालय ने महंगाई भत्ते (DA Calculation) के आधार वर्ष (Base Year) 2016 में बदलाव किया है. मजदूरी दर सूचकांक (WRI-Wage Rate Index) की एक नई सीरीज जारी की है. श्रम मंत्रालय ने कहा कि आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई सीरीज 1963-65 के आधार वर्ष की पुरानी सीरीज की जगह लेगी.