News24you

News you are looking for

7th Pay Commission सरकारी कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता DA

7th Pay Allowance 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर फैसला जल्‍द

7th Pay Commission । केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। मोदी सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता DA बढ़ा सकती है। आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है। जनवरी में सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की थी। डीए में बढ़ोतरी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों पर किया जाता है। ऐसे में पूरी संभावना है कि केंद्र सरकार जल्द ही डीए बढ़ाने पर फैसला ले सकती है और 1 जुलाई से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। इस साल जनवरी में सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया था। यदि महंगाई भत्ते में दूसरी बार बढ़ोतरी होती है तो करीब 50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) में वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। फिलहाल कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिल रहा है। अगर इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाती है तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को DA दिया जाता है जबकि पेंशनभोगियों को DR दिया जाता है।