Wednesday, October 28, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

7th pay commission के तहत होगा प्रमोशन, दिवाली में DA Hike के साथ कर्मचारियों को एक और खुशखबरी जल्द

केंद्र सरकार ने इस महीने मंहगाई भत्ता ट्रेवल अलाउंस जैसी घोषणा की पांचवे और छठे वेतन आयोग कर्मचारियों को भी डीए की खुशखबरी दी अब सरकार कर्मचारियों के लिए पदोन्नति अर्थात प्रमोशन की भी जल्द खुशखबरी देने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार ने कुछ रोज पहले कर्मचारियों का DA Hike किया था. केंद्रीय कर्मचारियों का 4 फीसदी का DA Hike किया गया था. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का ट्रेवेल अलाउंस भी बढ़ाया गया था. लेकिन अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय कर्मचारियों को अब प्रमोशन या अप्रेजल का तोहफा मिल सकता है.

दिसंबर में प्रमोशन हो सकता

दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों का अप्रेजल फिलहाल ड्यू है. इसके अलावा अभी उनके प्रमोशन भी होने वाले हैं. कर्मचारियों का सेल्फ असेसमेंट फॉर्म भरा जा चुका है. मतलब साफ है कि दिसंबर में केंद्रीय कर्मचारियों का प्रमोशन होने की उम्मीद की जा सकती है. इन सबके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने का DA एरियर पर भी बात बन सकती है.

7th pay commission के तहत होगा प्रमोशन

केंद्रीय कर्मचारियों का प्रमोशन होना फिलहाल बाकी है. जुलाई तक सभी विभागों का सेल्फ असेसमेंट हो चुका है. ऑफिसर रिव्यू का प्रॉसेस भी पूरा हो चुका है. जैसे ही इससे संबंधित फाइल आगे बढ़ती है कर्मचारियों का प्रमोशन होना तय है. प्रोमोशन होते ही कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा. दिसंबर तक अप्रेजल पूरा हो जाएगा. प्रोमोशन और सैलरी में इजाफा 7वें वेतन आयोग के तहत किया जाएगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp