HOMEजरा हट के

Gautam Adani: जल्द ही अंबानी को पछाड़ सकते हैं गौतम अडाणी, एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब

Gautam Adani: जल्द ही अंबानी को पछाड़ सकते हैं गौतम अडाणी, एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने के करीब

Gautam Adani एशिया के सबसे रईस अरबपति मुकेश अंबानी का ताज जल्दी ही छिन सकता है। दरअसल, अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी Gautam Adani दौलत के मामले में मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वह किसी भी वक्त मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे रईस अरबपति बन सकते हैं।

 

किसकी कितनी है दौलत
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 91 बिलियन डॉलर है और वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडाणी की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। गौतम अडाणी की रैंकिंग 13वीं है। गौतम अडाणी की दौलत अब मुकेश अंबानी से करीब 2 बिलियन डॉलर ही कम है।

मुकेश अंबानी की दौलत में इसलिए आई कमी  
दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि मुकेश अंबानी की दौलत में भी कमी आई है। इस सप्ताह अब तक सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

हाल ही में सऊदी अरामको और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच की डील फिलहाल रद्द हो गई है। इस पर नए सिरे से विचार हो रहा है। इस खबर से निवेशकों की सोच प्रभावित हुई और रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई।

Show More
Back to top button