7th Pay Commission : अगले कुछ दिनों में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा डीए? जानिए आपकी कितनी बढ़ेगी सैलरी, ऐसे करें कैलकुलेशन

नई दिल्ली: 52 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 60 लाख पेंशनर्स के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। सुबकुछ ठीक रहा तो दशहरा से पहले सितंबर महीने में ही उनकी सैलरी एकबार फिर बढ़ सकती है। जुलाई के महीने में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 11 फीसदी बढ़ोतरी की थी। इसे बढ़ोतरी के बाद यह 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार इसमें एकबार फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है।  इसके बाद यह बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा।

अब केंद्रीय कर्मचारियों को जून के डीए का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार अगले महीन सितंबर में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (DA) में 3 फीसदी की और बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यानी दशहरा से पहले एकबार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। यानी आने वाले त्योहारी सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों की एकबार फिर बल्ले-बल्ले होने वाली है।

CM सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि जल्द ही सरकार इसका ऐलान करती है तो निश्चित तौर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी। दरअसल, AICPI का जून 2021 में आंकड़ा 121.7 पर पहुंच गया है। इसमें 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है। इस लिहाज से कुल डीए 31.18 फीसदी बैठता है। लेकिन, डीए का भुगतान राउंड फिगर में होता है। ऐसे में DA 31 फीसदी ही मिलेगा। अब फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगा। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर अच्छी बढ़ोतरी होगी।

 

Exit mobile version