News24you

News you are looking for

5G services in India देश में एक महीने के अंदर 5जी सेवा शुरू होगी, यह कंपनी करेगी शुभारंभ

5G services in India देश में एक महीने के अंदर 5जी सेवा शुरू होगी, यह कंपनी करेगी शुभारंभ

5G services in India दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एक महीने के अंदर 5जी सेवा शुरू कर देगी। कंपनी के सीईओ गोपाल विट्टल ने बुधवार को बताया कि दिसंबर तक देश के प्रमुख महानगरों में 5जी सेवा उपलब्ध होगी।

विट्टल ने बताया कि कंपनी 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि 4जी की तुलना में 5जी सेवा में 20-30 गुना ज्यादा इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप के जरिये अपने शहर में 5जी सेवा शुरू होने की जानकारी ले सकेंगे। विट्टल ने कहा कि 5जी पर काम करने वाले सिम तैयार हैं। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने दिवाली तक 5जी सेवा शुरू करने का एलान किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारती एयरटेल, रिलायंस जियो से पहले 5जी सेवा शुरू कर सकती है।