Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

5 मंजिला इमारत गिरी, तीन शव बरामद; 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका

5 मंजिला इमारत गिरी, तीन शव बरामद; 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका इमारत पांच मंजिल है और इसमें करीब 20 फ्लैट बने थे। आलिया अपार्टमेंट याजदान बिल्डर ने बनाया था। यहां संकरे रास्ते होने के कारण एम्बुलेंस व फायर की गाड़ियों को जाने में दिक्कत हो रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ व एनजीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। तीन शव बरामद हुए हैं। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

इमारत अचानक गिर गई, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। SDRF, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 3 शव बरामद हुए हैं। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है: वजीर हसनगंज रोड पर बिल्डिंग गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर स्थित एक इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इमारत का नाम अलाया अपार्टमेंट है। बताया जा है कि यह एक पुरानी बिल्डिंग थी। आज आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। लेकिन किसी ने इस पर गौर नहीं किया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 30 से 40 लोग दबे हो सकते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp