News24you

News you are looking for

23 मई को वक्री होने जा रहे हैं शनि ग्रह, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

23 मई को वक्री होने जा रहे हैं शनि ग्रह, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

धर्म । भारतीय ज्योतिष विज्ञान में शनि ग्रह को क्रूर ग्रह माना जाता है। यही कारण है कि शनि ग्रह के बुरे प्रभावों से हर कोई डरा हुआ रहता है। यदि किसी जातक पर शनि ग्रह का बुरा प्रभाव पड़ता है, तो उसके जीवन में कई विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक 23 मई, 2021 को शनि वक्री होने जा रहे हैं और इस दिन से शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी राशियों पर इसके अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। आइये जानते हैं हर राशि के अनुसार शनि ग्रह की उल्टी चाल का कैसा प्रभाव रहेगा –

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। लेन- देन संबंधित कार्य न करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मिथुन राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है, जिस वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों सावधान रहना होगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। फिजूलखर्ची से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शनि के वक्री होने से इनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन- खर्च होने की आशंका है। परिवार में तनाव की स्थिति रह सकती है।

कन्या राशि

वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ नहीं होगा। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि

परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य से काम लें। धन हानि होने की भी आशंका है। परिवार में सभी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर होने से नुकसान होने की आशंका है। परिवार के सदस्यों से किसी भी तरह का वाद- विवाद न करें। धन सोच- समझकर ही खर्च करें।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को सोचकर ही अपनी वाणी का उपयोग करना चाहिए। व्यर्थ विवाद से बचें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि

धन की कमी होने के कई काम प्रभावित हो सकते हैं। कार्यों में सफलता के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। मेहनत करेंगे तो किए गए कार्य में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक सोच समझकर धन खर्च करें। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। यात्रा के योग बन सकते हैं।