HOME

2 अक्टूबर से आएगा ट्रेन की लोकेशन बताने वाला एसएमएस

2 अक्टूबर से आएगा ट्रेन की लोकेशन बताने वाला एसएमएसइंदौर। ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को 2 अक्टूबर से ट्रेन की लोकेशन बताने वाला एसएमएस भी आएगा। इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा चुका है। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर भीड़ को कम करना और कैशलेस को बढ़ावा देना है। अभी रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को कई बार इंटरनेट में खराबी व स्टेशन पर फोन नहीं लगने के कारण ट्रेन की लोकेशन का सही पता नहीं लग पाता। इस प्रकार की अधिकतर समस्या ठंड के दिनों में होती है, क्योंकि कोहरे के दौरान ट्रेनें अधिक लेट होती हैं। इस कारण रेलवे को भी जानकारी उपलब्ध कराने में परेशानी होती थी।
रेलवे ई-टिकटिंग पर जोर दी रही है। इससे यात्रियों को टिकट नहीं संभालना होगा, केवल एसएमएस दिखाकर ही लंबा सफर किया जा सकता है। इसके अलावा खिड़कियों पर लगने वाली भीड़ और दलाली प्रक्रिया से भी मुक्ति मिलेगी।
आईआरसीटीसी करेगा संचालन
इस योजना का संचालन आईआरसीटीसी करेगा। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को बेवजह पहले से स्टेशन पहुंचकर परेशान नहीं होना होगा। लाइन में लगने जैसी अन्य दिक्कतों से भी यात्री बचेंगे। – जितेंद्र कुमार जयंत, पीआरओ, रतलाम मंडल

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button