News24you

News you are looking for

18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी : मुख्यमंत्री चौहान

18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने कैबिनेट बैठक के पूर्व वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि आगामी 18 दिसम्बर को पूरे राज्य में किसानों को राहत राशि उनके खातों में अंतरित की जाएगी।

इसमें पूर्व की बकाया राशि के अलावा इस वर्ष सोयाबीन फसलों के नुकसान और अन्य फसल क्षति की राहत राशि भी शामिल रहेगी। प्रदेश के 35.50 लाख किसानों के खातों में 1,600 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं।