Sunday, October 25, 2026
Latest:
ज्योतिष

1 मई से बदलेगी ग्रहों की चाल, संक्रामक रोगों में आएगी कमी

ज्योतिष शास्त्र में कुमार ग्रह माने जाने बुध 1 मई 2021 से वृष राशि में रहेंगे। बुध ग्रह 5 बजकर 40 मिनट में वृष राशि में प्रवेश लेंगे। वृष, बुध के मित्र ग्रह शुक्र की राशि है। इस वजह से वृष में बुध का प्रवेश काफी प्रभावशाली और मंगलकारी रहेगा। इससे विभिन्न व्यवसायों को गति मिलेगी और बाजार में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। बुध 26 मई तक वृष राशि में ही रहेंगे।

5 अंक का रहेगा बोलबाला

मई के महीने में 5 के अंक का सुंदर संयोग बन रहा है। मई साल का पांचवा महीना होता है और 2021 का एकांकी योग भी 5 है। अंक 5 के स्वामी बुध हैं और इस महीने वो अपने मित्र की राशि में गोचर कर रहे हैं। ये सारे संयोग मिलकर इस महीने 5 अंक को बलवान बना रहे हैं। इससे जन समाज में उत्साह बढ़ेगा। लोग संपर्क और संवाद को महत्व देंगे। 5 अंक जन्मांक और भाग्यांक वाले लोग अधिक लाभ में रहेंगे।

कम होंगे संक्रामक रोग

बुध की प्रबलता राहू केतु के रासायनिक दोषों को कम करेगी। इससे संक्रामक रोगों में कमी आएगी। 14 से 26 मई तक वृष में सूर्य बुध की युति बुधादित्य योग बनाएगी। इससे जन साधारण में श्रेष्ठ फल की संरचना होगी और रोग व्याधि में कमी आएगी। बुध आंकिक गणना, कौशल, वाक् चातुर्य, व्यापारिक समझ और वाणिज्य का कारक ग्रह है। इस महीने इनकी वृद्धि होगी। 5 14 और 23 मई का दिन विशेष प्रभाव वाला होगा। इसके अलावा 4, 13, 22 और 31 तारीख भी 5 अंक को बढ़ावा देने वाली होंगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp