HOMEMADHYAPRADESH

सावधान DJ की तेज आवाज से पड़ सकता है Heart Attack, नहीं मानते तो पढ़ लीजिए ये खबर

सावधान DJ की तेज आवाज से पड़ सकता है Heart Attack, पढ़ लीजिए ये खबर

Heart Attack शहर के पास ताजपुर में बरात में डांस करते-करते एक युवक नीचे गिरा और बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके पीछे का कारण चौंकाने वाला है। डॉक्टरों के मुताबिक डीजे और अन्य बड़े साउंड से निकलने वाला बहुत ज्यादा डेसीबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका असर हार्ट और ब्रेन दोनों पर हो सकता है। जिस लड़के की नाचते हुए मौत हुई है उसके हार्ट में क्लॉट मिला है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन के पास ग्राम अम्बोदिया डेम निवासी लाल सिंह पिता विक्रम सिंह (18) अपने दोस्त विजय की शादी में मक्सी रोड स्थित ताजपुर आया था। गुरुवार को दिन में विजय की बारात गांव में निकल रही थी। रात 12:30 बजे लालसिंह दोस्तों के साथ डीजे के पीछे डांस करने लगा। उसके दोस्तों ने बताया कि रास्ते में लालसिंह ने एक जगह पानी पीया। पानी पीने के बाद उसने फिर से नाचना शुरू कर दिया। वह डीजे के एकदम पास नाच रहा था और मोबाइल से वीडियो भी बना रहा था। नाचने के दौरान लालसिंह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके दोस्त उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां से उज्जैन रैफर किया। उज्जैन जिला अस्पताल में जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Show More
Back to top button