HOMEMADHYAPRADESH

सागर: अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी; 12 से ज्यादा घायल

सागर: अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी; 12 से ज्यादा घायल

सागर के राहतगढ़-खुरई मार्ग पर बरोदिया नौनागिर के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार महिलाएं समेत 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बारात में शामिल शिवराज निवासी खैरी ने बताया कि लड़के की शादी थी। ग्राम खैरी से रविवार को बारात ग्राम भूसे गई थी। शादी होने के बाद सुबह बारात भूसे से ग्राम खैरी लौट रही थी। इसी दौरान बरोदिया नौनागिर के पास अचानक बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे बनी खंती में गिर गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। दुर्घटना में बस में आगे की ओर बैठे बाराती घायल हुए हैं। घायलों में करीब 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button