HOMEMADHYAPRADESH

शिवराज बोले: चयनित शिक्षक, कर्मचारी चिंता ना करें, जायज अधिकार दिए जाएंगे

शिवराज बोले: चयनित शिक्षक, कर्मचारी चिंता ना करें, जायज अधिकार दिए जाएंगे

भोपाल। रविवार को चयनित शिक्षकों का घोषित प्रदर्शन के वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों वर्गों से अपील की है कि थोड़ी प्रतीक्षा करें। उनके जायज अधिकार दिए जाएंगे।
चयनित शिक्षकों के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने ऐलान किया था कि दिनांक 30 सितंबर 2021 तक 30,000 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में आयोजित एक जनसभा में कहा कि चयनित शिक्षकों का मामला कोर्ट में चल रहा है। मैं उसको भी हल करने की कोशिश कर रहा हूं।
कर्मचारियों के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर के कारण थोड़ी दिक्कत थी। मामा अभी कड़की में है, इसलिए हाथ थोड़ा बंधा हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे पैसा आना शुरू हुआ है। इसलिए वह भी चिंता ना करें। उनके जायज अधिकार भी दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता सहित तीन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।
Show More

Related Articles

Back to top button