News24you

News you are looking for

शिवपुरी में कटनी जैसी वारदात, IPS की शादी में जेवरात चोरी

शिवपुरी में कटनी जैसी वारदात, IPS की शादी में जेवरात चोरी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कुछ दिनों पहले कटनी में शादी में चोरी जैसी वारदात हुई है। खास बात यह है कि यह शादी एक IPS अधिकारी की थी। यहां भी 2 चोर CCTV में कैद तो जरूर हुए अलबत्ता इनको पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कटनी के राघव रीजेंसी में एक चोर ने लाखों की ज्वैलरी पार कर दी थी। जिसका सुराग नहीं लगा।

शिवपुरी में कटनी जैसी वारदात, IPS की शादी में जेवरात चोरी

इधर शिवपुरी में नक्षत्र वाटिका में 2 चोरों ने बीती रात 12:00 बजे आईपीएस IPS नरेंद्र सिंह रावत की शादी में चोरी कर डाली। दुल्हन पक्ष की ज्वेलरी गायब है।

शिवपुरी शहर की महल कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र सिंह रावत का इसी साल भारतीय पुलिस सेवा के लिए सिलेक्शन हुआ है। श्री रावत अभी ट्रेनिंग में है। 6 दिसंबर 2021 को उनका विवाह समारोह नक्षत्र वाटिका में आयोजित किया गया था। जिस समय स्टेज का प्रोग्राम चल रहा था ठीक उसी समय चोरों ने कन्या पक्ष के विश्राम कक्षों में घुसकर 3 कमरों में चोरी की। कन्या कैश का एवं ज्वेलरी गायब है।

चोरों के चेहरे नक्षत्र वाटिका में लगी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी से लोकल पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप की स्थिति बन गई है। निश्चित रूप से लोग कहेंगे ही कि जब आईपीएस अफसरों के यहां चोरी होने लग गई तो कौन सुरक्षित है।