Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

रोड शो में नोट बरसाने का आरोप, कांग्रेस नेता DK शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज

Karnataka: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को करारा झटका लगा है। मांड्या में एक स्थानी अदालत के निर्देश पर पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कांग्रेस नेता पर एक रोड शो में नोट बरसाने को लेकर हुई है। बता दें कि 28 मार्च को ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ के दौरान बेविनाहल्ली के पास डीके शिवकुमार ने कलाकारों पर 500 रुपये के नोट फेंकते थे। जिसका वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने ट्विटर भी शेयर किया है।

कांग्रेस ने दी सफाई

 

डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई दी है। कहा कि वह कलाकारों को पैसे दे रहे थे। जिन्होंने पार्टी अभियान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बता दें कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव है।

दरअसल, बेविनाहल्ली के पास डीके शिवकुमार को रोड शो में पैसे उड़ाते देखा गया था। कांग्रेस नेता ने जैसे ही 500 रुपये के नोट फेंके, लोग उसे पाने के लिए टूट पड़ें। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसका विरोध किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp