News24you

News you are looking for

राजस्थान से लेकर लद्दाख तक भूकंप के झटके, बीकानेर में 5.3 तीव्रता

Nepal Earthquake: नेपाल में साल का सबसे बड़ा भूकंप, सेना मैदान में उतरी

बुधवार को देश में तीन जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले मेघालय में भूकंप के झटके आए और इसके कुछ घंटों बाद लेह लद्दाख और फिर थोड़े समय के बाद राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मेघालय में आए झटके 
सबसे पहले मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। झटके रात करीब 2:10 पर महसूस हुए। इसकी पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है। भूकंप से जान-माल और किसी अन्य तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

 

लेह-लद्दाख भूकंप के झटके
लेह-लद्दाख में आज सुबह 4:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।
 

बीकानेर में हिली धरती
इसके बाद सुबह 5.24 पर राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 रही।। हालांकि इससे जानमाल का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।