Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEगैजेट

मोबाइल पर मिलेंगे Insurance प्रोडक्ट, PAYTM को मिला बीमा बेचने का लाइसेंस

  • Paytm से अब मोबाइल पर मिल सकेंगे बीमा उत्पाद
  • Paytm की बीमा कंपनी को मिला इरडा से लाइसेंस
  • कंपनी लाइफ, व्हीकल, हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट लाएगी
देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल प्‍लेटफॉर्म Paytm का परिचालन करने वाली वन97 कम्‍युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) को बीमा उत्पाद बेचने का लाइसेंस मिल गया है. इस तरह से अब उपभोक्ताओं को आसानी से अपने मोबाइल पर ही बीमा उत्पाद खरीदने का मौका मिलेगा.
IRDAI से मिली इजाजत
कंपनी ने बताया कि उसकी पूर्ण-स्‍वामित्‍व वाली इकाई पेटीएम इंश्‍योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (PIBPL) को बीमा नियामक एवं विकास प्राध‍िकरण (IRDAI) से जीवन और गैर-जीवन बीमा बेचने के लिए लाइसेंस मिल गया है. लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी पूरे भारत में अपने करोड़ों उपभोक्‍ताओं के लिए अपने प्‍लेटफॉर्म पर बीमा उत्‍पादों की पेशकश करेगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *