News24you

News you are looking for

मेमू ट्रेन स्थगित- 55 स्टेशन के यात्रियों को परेशानी होगी

Cancelled Train: कोहरे के चलते 2आज कुल 216 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, यात्रा करने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट
जबलपुर। इटारसी से मानिकपुर बाया जबलपुर मेमू ट्रेन को लास्ट मिनट पर स्थगित कर दिया गया। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यह ट्रेन आज 8 अगस्त को चलाई जानी थी। इससे 55 स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होने वाला था। घोषणा हो चुकी थी और यात्री भी तैयार थे।

बिना कारण बताए अचानक ट्रेन स्थगित कर दी

रेल मंत्रालय द्वारा पैसेंजर सेवा को बदलते हुए इन सभी ट्रेनों को मेमू स्पेशल ट्रेन के रूप में बहाल करने की घोषणा की गई थी। पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ होने वाली 03 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू होने से इटारसी से मानिकपुर के बीच में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलती। पर इसका संचालन आखिरी समय में स्थगित कर दिया गया। रेलवे की ओर से कारण नहीं बताया जा रहा है। रेलवे इटारसी से कटनी, कटनी से सतना और सतना से मानिकपुर के बीच मेमू चलाने की तैयारी की थी। अभी मेमू के स्थान पर 05671/72 इटारसी-सतना-इटारसी स्पेशल ट्रेन चलेगी।

इन स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होने वाला था

मेमू दोनों दिशाओं के गुर्रा, सोनतलाई, बगरातावा, गुरामखेड़ी, सोहागपुर,पिपरिया, बनखेड़ी, जुनाहटा, सालीचौका रोड़, गाडरवारा, बोहानी, करेली, नरसिंहपुर, घाटपिंडरई, बेलखेड़ा, करकबेल, श्रीधाम, बिक्रमपुर, भिटौनी, भेड़ाघाट, मदन महल, जबलपुर, अधारताल, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड, डुंडी, स्लीमनाबाद, संसारपुर, निवार एवं माधवनगर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।