BJP ने दिखाई एकजुटता, मनीष पाठक बने निगमाध्यक्ष, विपक्ष पस्त

BJP ने दिखाई एकजुटता, मनीष पाठक बने निगमाध्यक्ष, विपक्ष पस्त

Katni Nigm adhyaksh chunav  कटनी नगर निगम के नए अध्यक्ष मनीष पाठक ने 15 के मुकाबले 30 मतों से शानदार जीत हासिल कर ली एक वोट निरस्त हुआ। कुल 46 वोट पड़े थे कांग्रेस से सन्दीप यादव मैदान में थे। फार्म तो मौसूफ़ अहमद द्वारा लिया गया था पर बाद में उन्होंने वापस ले लिया। खास बात यह थी कि परिणाम के बाद न तो भाजपा टूटी न ही कांग्रेस। कांग्रेस को तो इस बात का सन्तोष है।

नगर निगम के स्पीकर अर्थात अध्यक्ष को लेकर भाजपा की एकजुटता से विपक्ष पस्त हो गया। कल देर रात बनी रणनीति के बाद आज सुबह अध्यक्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से ही भाजपा प्रत्याशी के रूप में मनीष पाठक का नाम घोषित हो चुका था। आज सुबह निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई तब भाजपा पूरे विश्वास में थी। इस दौरान पूरी रणनीति में जिला संगठन विधायकों की अहम भूमिका थी।

न्यूज़ अपडेट हो रही है।

Exit mobile version