HOMEMADHYAPRADESH

मध्य प्रदेश में DSP की सीधी भर्ती वाले पद पदोन्नति से भरे जाने की तैयारी

मध्य प्रदेश में DSP की सीधी भर्ती वाले पद पदोन्नति से भरे जाने की तैयारी

भोपाल । MP में डीएसपी भर्ती प्रक्रिया (DSP Recruitment Process) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उप पुलिस अधीक्षक (DSP) की सीधी भर्ती (direct recruitment) वाले पद पदोन्नति (promotion) से भरे जाने की तैयारी की जा रही है। बता दे कि पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने उप पुलिस अधीक्षक के 138 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय ने 138 पदों पर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) की सीधी भर्ती निकाली है। इसके लिए उप पुलिस अधीक्षक के पद सीधी भर्ती और पदोन्नति दोनों से भरे जाने थे। इसमें 50-50 seat पर दोनों प्रक्रिया के साथ उप पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति होनी थी। वहीं अब पुलिस मुख्यालय की तैयारी में है।

जानकारी की माने तो पुलिस मुख्यालय ने DSP के 138 पदों पर नियुक्ति के लिए सीधी भर्ती से होने वाली भर्तियां भी पदोन्नति से करने की मांग की है। इसके लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही इसमें मद का पद भी शामिल किया गया है।

DSP की सीधी भर्ती कम होने से इसका प्रभाव युवाओं पर पड़ेगा। वही पदोन्नति में आरक्षण (Reservation in promotion) का मामला सुप्रीम कोर्ट (supreme court) में लंबित है। जिसके बाद इन पदों पर उच्च पद का प्रभार देकर नियुक्ति की जा सकती है। हालांकि राज्य शासन इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेती है, यह देखने वाली बात होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button