News24you

News you are looking for

मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, जुलाई में फिर से कई जिलों में होगा सक्रिय

Weather Forecast Update: फिर से बदला मौसम, मध्यप्रदेश में 11 अक्तूबर को हल्की से भारी बारिश होने के आसार

भोपाल । मध्य प्रदेश (MP Weather) में मानसून (Monsoon 2021) के कमजोर पड़ते ही बारिश का दौर थम गया है, लेकिन नमी के चलते कहीं कहीं बौछारें पड़ रही है। वही ग्वालियर चंबल में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है और लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।।इधर, किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच गई है, हालांकि मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, जुलाई में मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने के आसार है और अच्छी बारिश हो सकती है। इसी कड़ी में आज बुधवार को 8 संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज 30 जून बुधवार को ग्वालियर-चंबल अंचल को छोड़कर सभी संभागों भोपाल, इंदौर, उज्जैन,  जबलपुर, होशंगाबाद, सागर, रीवा एवं शहडोल के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई हैं। वही ग्वालियर चंबल में लू चलने के आसार है।इसके अलावा शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और  होशंगाबाद संभागों के जिलों के अलावा रीवा, सागर, सतना, छतरपुर में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन वातावरण में नमी के चलते कहीं कहीं बारिश का का दौर जारी है।वही मौसम विभाग ने जुलाई में मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है। तीन-चार जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के कारण  मानसून एक्टिव होने के आसार है। हालांकि इससे पूर्वी मप्र के जिलों में ही अधिक बारिश होगी।वही ग्वालियर चंबल के मानसून का भी इंतजार खत्म होने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Update ) ने आज ग्वालियर चंबल में लू चलने की संभावना जताई गई है। पाकिस्तान और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से ग्वालियर में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है, मंगलवार को यहं 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 27 जून तक 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में जून का बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन 15 जिले दमोह, पन्ना, आरमालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, धार, ग्वालियर, इंदौर, खण्डवा, खरगोन, मुरैना और श्योपुर में सामान्य से 21 फीसदी बारिश कम हुई है।इसमें ग्वालियर-चंबल अंचल गर्मी और उमस से बेहाल है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 जुलाई को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है।बाढ़ को देखते हुए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।वही 30 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम और मेघालय में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।