HOMEKATNI

भाजपा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक टंडन का शहर में जोरदार स्वागत

भाजपा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक टंडन का शहर में जोरदार स्वागत

Katni Bjp भाजपा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन का आज शहर में जोरदार स्वागत किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन से निकले स्वागत जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों  के साथ शहर के गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

katni bjp julush

दोपहर करीब एक बजे से ही स्टेशन में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू होगया था।जैसे ही रेलवे स्टेशन के बाहर बने मंच पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री टण्डन पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी के साथ विशाल फूल माला पहनाकर श्री टण्डन का अभिनंदन किया। यहां से स्वागत जुलूस बरगवां भाजपा जिला कार्यालय के लिए प्रस्थान किया।

katni bjp julush

रास्ते मे जगह जगह दीपक टण्डन का स्वागत किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग में कई कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्थाओं ने मंच बना कर स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, रवि खरे, सत्यनारायण अग्रहरि आदि खुली जीप में दीपक के साथ थे। युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा तथा उनकी टीम के द्वारा कई जगह स्वागत के कार्यक्रम रखे गए थे। इसी तरह सुभाष चौक, झण्डा बाजार, गहोई धर्मशाला, मसुरहा वार्ड आजाद चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री टण्डन की अगवानी की।

katni bjp julush

मिशन चौक में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह तो यहीं पर शमीम बानो तथा उनके सहयोगी जनों ने स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय में दीपक टण्डन ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संजय साहू, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति के नव मनोनीत सदस्य, रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, वरिष्ठ नेता भंवर सिंह चौहान, डीडी बैनर्जी, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, महामंत्री सतीश तिवारी मंचासीन थे। संचालन सुनील उपाध्याय ने किया आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button