HOMEराष्ट्रीय

बड़ी खबर Rave Party में ड्रग्स लेने के मामले में शाहरूख खान के बेटे आर्यन को NCB ने लिया एक दिन की कस्टडी में

बड़ी खबर Rave Party में ड्रग्स लेने के मामले में शाहरूख खान के बेटे आर्यन को जमानत नहीं

Rave Party : मुंबई से बड़ी खबर है रेव पार्टी में अभिनेता शाहरूख खान के पुत्र आर्यन को जमानत नहीं मिली है। उन पर ड्रग्स सेवन का आरोप लगा था जबकि उनके दो दोस्त अरबाज तथा मुनमुन पर ड्रग्स रखने का आरोप लगा है। आर्यन को जमानत नही मिली एनसीबी ने सभी आरोपियों की 5 अक्टूबर तक हिरासत मांगी थी लेकिन एक दिन की कस्टडी मिली।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में अरेस्ट किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रविवार को उन्हें हॉलिडे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आर्यन और उनके साथ अरेस्ट किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा एक दिन के लिए NCB की कस्टडी में भेज दिया है।

कोर्ट में सरकारी वकील अद्वैत सेतना ने कहा- NCB की तरफ से हम आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन धमीचा की रिमांड मांगते हैं। आरोपियों के पास से वॉट्सऐप चैट मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इसके अलावा आरोपियों से प्रतिबंधित ड्रग्स भी मिली है। उसके सोर्स और लिंक्स खंगालने जरूरी हैं।

आरोपी ड्रग कंजंप्शन और नेक्सस से जुड़े हुए
सेतना ने कहा कि वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि आरोपी ड्रग कंजंप्शन और ड्रग्स नेक्सेस से जुड़े हुए हैं। इसके बाद स्टेट बनाम अनिल शर्मा केस का हवाला देते हुए सेतना ने जमानती धारा में आर्यन की कस्टडी की मांग की।

आपको बता दें कि मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें आज शाम कोर्ट में पेश किया गया। जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा शामिल हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपने दक्षिण मुंबई के ऑफिस में इन्हें हिरासत में रखा है। बता दें कि NCB ने रात में एक मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में छापा मारा था, जहां रेव पार्टी चल रही थी। NCB ने बताया कि मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक कथित रेव पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में आठ लोगों (आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा) से पूछताछ की जा रही है। इनमें से आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की मेडिकल जांच कराई गई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button