News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: 26 जुलाई से आयुध निर्माणियों में अनिश्चित कालीन हड़ताल, 8 को देंगे नोटिस

बड़ी खबर: 26 जुलाई से आयुध निर्माणियों में अनिश्चित कालीन हड़ताल, 8 को देंगे नोटिस

जबलपुर। आज भारत सरकार से मान्यता प्राप्त निर्माणी के तीनों श्रमिक संगठनों की बैठक में तय किया गया है कि 26 जुलाई से आयुध निर्माणियों में कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।अधिकृत तौर अभी सूचना जारी होना शेष है।

दरअसल आयुध निर्माणियों के निगमीकरण किए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर आज सुरक्षा संस्थानों में कार्यरत प्रमुख फेडरेशनों की एक महत्वपूर्ण बैठक थी। पहले बैठक का समय सुबह 10 बजे का प्रस्तावित था। लेकिन बाद इसे बदल का 3 बजे कर दिया गया था। बैठक में आंदोलन की रूप रेखा तय होनी थी। मुख्य रूप से निर्माणियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानी है या नहीं उस पर सभी की सहमति बनानी थी। आंदोलन से जुड़े फेडरेशन और उससे संबंद्ध यूनियनों पदाधिकारियों की निगाहें आज की बैठक पर टिकी हुई थी।