News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में संडे लॉक डाउन समाप्त, CM शिवराज ने किया ट्वीट

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में संडे लॉक डाउन समाप्त, CM शिवराज ने किया ट्वीट

भोपाल से बड़ी और राहत की खबर मिली है। संडे लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर की।

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में संडे लॉक डाउन समाप्त, CM शिवराज ने किया ट्वीट

कोरोना काबू में आया ऐसे में संडे का लॉकडाउन जरूरी नहीं लेकिन जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू यह भी कहा है। सीएम ने सभी से सतर्क रहने की अपील भी की है।

जनिये क्या कहा सीएम शिवराज ने

मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है, ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट के एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। लेकिन एमपी में रात्रि कालीन 8 से सुबह 6 तक कोरोना कर्फ्यू पहले की तरह जारी रहेगा। अब रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।

 

News Updating..