News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश

बड़ी खबर: उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश

देहरादून. उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है. CM के देहरादून लौटने पर हलचल तेज़ हो गई है. देहरादून में बीजेपी के विधायक जुटने लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटे में विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है. CM तीरथ कल राज्यपाल से मिल सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम ने तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने लिखा कि संवैधानिक प्रक्रिया कहती है कि सीएम को किसी सदन का सदस्य होना चाहिए और जब विधानसभा चुनाव में एक साल बचा हो तो उपचुनाव नहीं कराया जा सकता इसलिए मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा है कि अनुच्छेद 164 A के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छह महीने में विधानसभा का सदस्य बनना था लेकिन अनुच्छेद 151 कहता है कि अगर विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता हैं तो उपचुनाव नही कराए जा सकते. इसलिए मैं उतराखंड में संवैधानिक संकट ना खड़ा हो, इसलिए मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना चाहता हूं.

सीएम तीरथ सिंह रावत तीन दिन से दिल्ली के बाद देहरादून लौटे हैं. दिल्ली में उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा, “मेरा राजनीतिक जीवन यूपी से शुरू हुआ. फिर उत्तराखण्ड राज्य बना और मैं यहां आ गया मुझे. वहां भी काम करने का मौका मिला. मैं यहां भी कर रहा हूं. पार्टी ने मुझे सांसद बनाया, सीएम बनाया, आगे जो रणनीति तय करेगी हम उसी पर काम करेंगे.”

सीएम तीरथ के उपचुनाव के सवाल पर कहा, “मेरा उपचुनाव लड़ना चुनाव आयोग तय करेगा कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं, और लड़ूंगा तो कब.”