फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. इसमें 40 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं. कुछ लोग ऊपर मंजिल से आग बचाने के लिए नीचे कूद गए.
बांग्लादेश की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. इसमें 40 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं. कुछ लोग ऊपर मंजिल से आग बचाने के लिए नीचे कूद गए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दर्जनों लोग अभी लापता हैं.
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं. लेकिन, बाहर उनके परेशान रिश्तेदारों और कारखाने के दूसरे मजदूरों ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि अंदर फंसे लोगों का बचाना मुश्किल मालूम पड़ता है.
















