Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

बर्फबारी में ढका केदारधाम, देखें इस कड़ाके की ठंड में कैसा है नजारा

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन दिनों जम्‍मू और कश्‍मीर, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। इस बीच उत्‍तराखंड स्थित चार धाम में से एक केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी हुई है। जहां बाबा केदार की नगरी सफेद चादर से ढ़की हुई नजर आ रही है। बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ से ढके धाम की रौनक वाकई देखने लायक है। बता दें कि इस जगह को स्वर्ग माना जाता है।

फिलहाल यहां तापमान -14 डिग्री तक पहुंच चुका है। -14 डिग्री तापमान के बाद यहां सब कुछ जमने लग गया है। इस समय धाम में 3-4 फीट तक बर्फ गिर चुकी है। केदारनाथ धाम में चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रहा है। बता दें कि बर्फबारी की वजह से यहां बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा धाम में चल रहे सभी प्रकार के र्निर्माण कार्य को कुछ दिनों तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बर्फबारी कम होने के बाद फिर से कार्य शुरू हो जाएंगे।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं तुंगनाथ में भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी की वजह से यहां पर भारी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp