HOMEMADHYAPRADESH

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में निगम, मंडल, बोर्ड में 4 नियुक्तियां, इनको मिला दायित्व

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में निगम, मंडल, बोर्ड में 4 नियुक्तियां

BJP Breaking मध्यप्रदेश में निगम, मंडल, बोर्ड में 4 नियुक्तियां की गई हैं। बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे सत्येंद्र भूषण सिंह (भोपाल) और बीजेपी नेता माधव सिंह डाबर (आलीराजपुर) को वन विकास निगम के संचालक मंडल का सदस्य बनाया गया। वहीं बीजेपी नेता रामदयाल प्रजापति (भोपाल) को मप्र माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष तथा नंद लाल कुशवाह (Niwari) को मप्र कुक्कुट विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। साफ है सरकार चुनावी मोड में अब सभी रिक्त पदों को भरने में लग गई है। आने वाले दिनों में कुछ और नियुक्तियों को किया जाएगा।

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने निगम-मंडलों में नियुक्ति का सिलसिला शुरू कर दिया है। गुरुवार को शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम, मप्र माली कला बोर्ड और राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जोबट विधानसभा सीट से 2013 से 2018 तक भाजपा के टिकट पर विधायक रहे माधव सिंह डाबर को मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया से पराजित हो गए थे और पुनर्वास की कोशिश में लगे थे।

ऐसे ही भोपाल नगर निगम परिषद के अध्यक्ष रहे रामदयाल प्रजापति को मप्र माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। राज्य शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर सत्येन्द्र भूषण सिंह की नियुक्ति की है। सिंह की संगठन की पृष्ठभूमि है। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे चुके हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button