HOMEMADHYAPRADESH

प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज चुनाव, सुबह ठंड के कारण कम वोटिंग

प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज चुनाव, सुबह ठंड के कारण कम वोटिंग

MP Nagar Nikay Chunav 2023: प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज चुनाव हो रहे हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पांच लाख सात हजार 308 मतदाता 720 केंद्रों पर शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतगणना और परिणाम की घोषणा 23 जनवरी को होगी।

यहां हो रहे चुनाव

मतदान गुना जिले की नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़, धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर, अनूपपुर जिले की जैतहरी, खंडवा जिले की ओंकारेश्वर, धार जिले नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से कराया जा रहा है। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अब तक किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। सुबह ठंड की वजह से मतदान धीमी गति से चल रहा है।

इन नगरीय निकाय चुनावों में गुना जिले की राघौगढ़ नगरपालिका सबसे अहम मानी जा रही है, जो कि पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह का क्षेत्र है। यहां पर 24 वार्डों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में सुबह 09 बजे तक 11.15 फीसदी मतदाताओं ने मतप्रयोग किया। हालांकि, मौसम सर्द है लेकिन मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। ठंड के बीच धूप भी खिलती जा रही है, तो मतदान भी गति पकड़ेगा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button