प्रतिदिन अगरबत्ती जलाना शुभ नहीं, ये है कारण

प्रतिदिन अगरबत्ती जलाना शुभ नहीं, ये है कारण

Agarbatti पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगरबत्ती लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन अगरबत्ती जलाना शुभ नहीं माना जाता है। सप्ताह के दो दिन अगरबत्ती लगाने के लिए वर्जित माने गए हैं। आइए जानते हैं सप्ताह के किस दिन अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए।

वैसे पूजन विधान में कहीं भी अगरबत्ती का उल्लेख नहीं मिलता सब जगह धूपबत्ती ही लिखा हुआ मिलता है। स्कंद पुराण के अनुसार बांस जलाने से पितृ दोष लगता है। वंश की हानि होती है। वहीं, यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी माना जाता है। यही कारण है कि हवन अथवा पूजन विधि में बांस को नहीं जलाते हैं। बांस को जलाने से परिवार में सुख-शांति नहीं रहती है। बांस जलाने से दुर्भाग्य आता है। आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए शास्त्रों में अगरबत्ती जलाने की मनाही है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रविवार और मंगलवार इन दो दिनों में अगरबत्ती नहीं जलाना चाहिए। दरअसल, अगरबत्ती बनाने में बांस का उपयोग किया जाता है। शास्त्रों में रविवार व मंगलवार को बांस जलाने की मनाही है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है। परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बनती है। घर में वाद-विवाद बढ़ता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version