News24you

News you are looking for

प्यार, विवाह फिर तलाक उसके बाद रेप और ब्लैकमेलिंग, अब FIR, पढ़िए ये मामला

प्यार, विवाह फिर तलाक उसके बाद रेप और ब्लैकमेलिंग, अब FIR, पढ़िए ये मामला

Shivpuri । पहले प्यार, फिर विवाह, फिर तलाक उसके बाद रेप और ब्लैकमेलिंग। जी हां यह कोई फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं बल्कि एक महिला के द्वारा लगाए गए आरोप हैं। शिवपुरी के रहने वाले शाहीन खान के खिलाफ उसी की तलाकशुदा पत्नी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

महिला का कहना है कि तलाक के 2 साल बाद उसने मिलने के लिए बुलाया और संबंध बनाते हुए प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। अब जब उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से तय हो गई तो उसने वीडियो वायरल कर दिया।

29 साल की महिला ने बताया कि वह मोहना की रहने वाली है। साल 2012 में शाहीन खान के साथ उसकी शादी हुई थी। 7 साल तक दांपत्य जीवन सामान्य चलता रहा लेकिन फिर दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। इसी के चलते दोनों ने तलाक ले लिया और महिला अपने माता-पिता के पास वापस आ गई।
तलाक के 2 साल बाद एक कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद युवक उसे फोन करने लगा। एक दिन उसने ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल सूर्या में उसे मिलने के लिए बुलाया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान चुपके से वीडियो बना लिया। कुछ दिनों पहले जब उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई तो उसके तलाकशुदा पति ने वह वीडियो वायरल कर दिया।