Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

पैसे नहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन खरीद कर देगा महिला बाल विकास विभाग

भोपाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नगद पैसे नहीं मिलेंगे उसकी जगह मोबाइल फोन दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में कार्यरत 76263 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन खरीदने के लिए शासन की तरफ से पैसे नहीं मिलेंगे बल्कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मोबाइल फोन खरीद कर कार्यकर्ताओं में वितरित करेगा। खरीदी भी सेंट्रलाइज नहीं होगी बल्कि जिला स्तर पर की जाएगी।

पैसे देने के बजाय मोबाइल फोन खरीद कर दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सुनिश्चित किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल खरीदने के लिए पैसे देने के बजाय मोबाइल फोन खरीद कर दिया जाएगा। यह खरीदारी मंत्रालय स्तर पर नहीं बल्कि जिला स्तर पर होगी। जेम पोर्टल पर टेंडर ओपन किए जाएंगे और जिला कार्यक्रम अधिकारी परचेज ऑर्डर जारी करेंगे। कुल मिलाकर सिस्टम को बदल दिया गया है, ताकि विभागीय मंत्री अथवा सरकार पर कोई लांछन ना लगे।

मध्य प्रदेश में 97000 आंगनबाड़ी केंद्र

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 97000 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिनमें कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन किए जाने हैं क्योंकि सरकार ने पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया है। केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन के लिए ₹10000 प्रति महिला कर्मचारी दिया है। जिला स्तर पर खरीदी की व्यवस्था के बारे में महिला बाल विकास संचालनालय के डायरेक्टर डॉ आर आर भोसले ने पुष्टि की है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp