Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया

पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। रोमांचक मैच में शार्दूल ठाकुर ने अंतिम विकेट लिया।

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस जीत से मेजबान 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। हैदराबाद में बुधवार को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। टीम की ओर से गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुई। गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन), सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। गिल ने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74, सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 00 विकेट पर 000 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 000 अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया। जबकि मिचेल सेंटनर (57 रन) ने तीसरी फिफ्टी जमाई। इन दोनों के बीच 162 रन की साझेदारी हुई। एक समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत हासिल करेगा। लेकिन, मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में दो विकेट झटककर भारत को मैच पर ला दिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp