HOMEMADHYAPRADESH

पदोन्नती से नहीं भरे जा सकते DSP के सीधी भर्ती के पद, गृह मंत्रालय ने लौटाया PHQ का प्रस्ताव

पदोन्नती से नहीं भरे जा सकते DSP के सीधी भर्ती के पद, गृह मंत्रालय ने लौटाया PHQ का प्रस्ताव

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के 138 रिक्त डीएसपी के पद पदोन्नति से नहीं भरे जा सकते। गृह मंत्रालय ने लोक सेवा आयोग के नियम का हवाला देते हुए पुलिस मुख्यालय का प्रस्ताव वापस कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि इस बारे में पुलिस महानिदेशक से प्राप्त पत्र के अभिमत में लोक सेवा आयोग इंदौर से अभिमत प्राप्त किया गया जिसके जवाब में आयोग ने स्पस्ट किया है कि सीधी भर्ती के 50 फीसदी से अधिक के पद पदोन्नति से नहीं भरे जा सकते हैं। मंत्रालय ने साफ किया कि सीधी भर्ती के पद को पद्दोन्नति के कोटे परिवर्तित कर नहीं भरा जा सकता। अतः यह प्रस्ताव वापस किया जाता है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 128 डीएसपी के पदों तथा 10 रेडियो डीएसपी के पदों को सीधी भर्ती की जगह पद्दोन्नति के द्वारा भरे जाने हेतु गृह मंत्रालय मध्यप्रदेश से अनुमति मांगी थी।

Show More

Related Articles

Back to top button