Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

पंत ने छक्का लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत, इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात; जीत में चमके ईशान किश

टीम इंडिया ने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड ने 188/5 का स्कोर बनाया था। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो (49) टॉप स्कोरर रहे, जबकि भारत के लिए मोहम्मद शमी के खाते में 3 विकेट आई। 189 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत में ईशान किशन ने शानदार बैटिंग करते हुए 70 रनों की पारी खेली। केएल राहुल के बल्ले से भी 51 रन देखने को मिले।

भारत की बढ़िया शुरुआत
टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया की बढ़िया शुरुआत देखने को मिली। पहले विकेट के लिए केएल राहुल और ईशान किशन ने 50 गेंदों पर 82 रन जोड़े। शानदार लय में नजर आ रहे राहुल ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनकी विकेट मार्क वुड ने चटकाई। कप्तान कोहली (11) ने निराश किया और उनकी विकेट लिविंगस्टोन के खाते में आई। सूर्यकुमार यादव (8) पर आउट हुए।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp