HOMEMADHYAPRADESH

नहर में नहाने गई पितांबेश्वर आश्रम की चार छात्राओं की डूबने से मौत

नहर में नहाने गई पितांबेश्वर आश्रम की चार छात्राओं की डूबने से मौत

Omkareshwar: खंडवा। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में रहने वाली चार बालिकाओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। ओंकारेश्वर बांध की नहर में नहाने के लिए आश्रम की बालिकाएं गई थी।
इनमें से दो बालिकाएं गहरे पानी मे चले जाने पर उनकी मदद के लिए चार अन्य बालिकाएं नहर में कूद गई। इनमें चार हादसे का शिकार हो गईं, वहीं दो बालिकाओं को लोगों की मदद से बचा लिया गया है। इस हृदय विदारक घटना से आश्रम और गांव में मातम पसर गया है। चारों बालिकाएं खरगोन व बड़वानी जिले की रहने वाली हैं। बचपन से बालिकाएं आश्रम में रह कर पढ़ाई कर रही थी।
निकट ग्राम कोठी में साध्वी ऋतंभरा का पिताम्बरेश्वर आश्रम है। आश्रम के निकट से ओंकारेश्वर बांध की नहर बह रही है। नहर किनारे घाट बना हुआ है। जहां बुधवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे 8 से दस बालिकाएं नहाने गई थी। घाट पर रैलिंग से बंधी सांकल पकड़कर नहा रही थी तभी एक बालिका के हाथ से सांकल छूट गई। वह नहर के तेज बहाव में बहने लगी। उसे नहर में डूबता देख एक बालिका नहर में कूदी। वह भी डूबने लगी। इनकी मदद के लिए चार बालिकाएं नहर में कूद गई। इस तरह एक-दूसरे को बचाने के लिए नहर में कूद गई।
Show More

Related Articles

Back to top button