Corona newsHOME

देश से कोरोना की बिदाई? 5 प्रतिशत से नीचे पाजिटिविटी रेट, दूसरे दिन एक लाख से कम केस

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 92 हजार 596 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 92 हजार 596 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। वहीं 2219 लोगों की मौत भी इस अवधि में महामारी से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह ये जानकारी दी गई।

इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 53 हजार 528 हो गई है। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन दैनिक कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे है। हालांकि कल के मुकाबले आज के अपडेट के अनुसार नए कोरोना केस में मामूली वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 90 लाख 89 हजार 69 हो गई है। इसमें वैसे 2 करोड़ 75 लाख 4 हजार 126 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में ही 1 लाख 62 हजार 662 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

कोरोना एक्टिव मामले 13 लाख से कम

इन सबके बीच कोरोना एक्टिव केसों की संख्या अब देश में 13 लाख से भी कम हो गई है। देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या ताजा अपडेट के अनुसार घटकर 12 लाख 31 हजार 415 हो गई है।

भारत में ये लगातार 27वां दिन भी है जब संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित हो रहे लोगों से ज्यादा है। वहीं 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 94.55 प्रतिशत हो गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में पिछले साल से अब तक कोरोना के 37 करोड़ 1 लाख 93 हजार 563 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसमें कल यानी 8 जून को 19 लाख 85 हजार 967 टेस्ट किए गए।

भारत में 24 घंटे में आए कुल नए कोरोना मामलों में 67.04 प्रतिशत पांच राज्यों से हैं। इसमें तमिलनाडु शीर्ष पर है। यहां से 18023 नए मामले आए हैं। वहीं केरल से 15567, महाराष्ट्र से 10891 और कर्नाटक से 9808 केस आए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से भी 24 घंटे में 7796 मामले पिछले 24 घंटे में मिले हैं। केवल तमिलनाडु से ही 19.46 प्रतिशक नए केस सामने आए हैं।

देश में साथ ही पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। यहां 702 लोगों की जान गई है। वहीं तमिलनाडु में 409 लोगों की मौत कोरोना से एक दिन में हो गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button