Corona newsHOMEराष्ट्रीय

देश में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, इन राज्यों में कम हुई संख्या

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जारी जंग का असर दिखने लगा है। अच्छी खबर यह है कि 27 दिन बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या 3 लाख से कम आई है। सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दक्षिणी राज्यों को छोड़ दें तो पूरे देश में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आ रही है और ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को तीन लाख से कम (2,94,378) संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान 3,78,741 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और 4,106 और लोगों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 2,49,65,463 हो गई है। इनमें से 2,11,74,076 लोग ठीक भी हो चुके हैं और अब तक 2,74,390 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 35,16,997 रह गए हैं। एक दिन पहले एक्टिव केस 36,17,185 थे।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नए मामलों में गिरावट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई प्रमुख राज्यों में नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मामले बढ़ रहे हैं और केरल एवं कर्नाटक में भी ज्यादा कमी नजर नहीं आ रही। आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड 24,171 नए मामले मिले हैं। बंगाल में भी मामले स्थिर बने हुए हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी मामले कम हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button