News24you

News you are looking for

दुःखद खबर: MLA संजय पाठक के ससुर विवेक वाजपेयी का निधन

दुःखद खबर: MLA संजय पाठक के ससुर विवेक वाजपेयी का निधन

Katni Jabalpur आज सुबह एक दुखद खबर मिली है। MLA संजय सत्येंद्र पाठक के ससुर विवेक वाजपेयी पिक्की चाचा का निधन हो गया। वे कुछ दिन से अस्वस्थ थे।

निधन पर विधायक संजय पाठक ने कहा कि बेहद विनम्र, सज्जन, सरल, सौम्य, दयालु और गर्मजोशी से भरा जीवन व्यतीत करने वाले सदैव मुझे पुत्र की तरह स्नेह प्रेम देने वाले सदैव एक मार्गदर्शक रहे मेरे ससुर पं विवेक बाजपेई जी “पिक्की चाचा” लंबी बीमारी से लड़ते हुए अब हमारे बीच में नहीं रहे ।

रविवार की रात्रि उनका जबलपुर में निधन हो गया है हर परिवार में कोई एक होता है, जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है ऐसे ही बाजपेई परिवार में थे हमारे “पिक्की चाचा” जी । हमारे पाठक परिवार में जब भी कैसा भी वक्त आया, तब “पिक्की चाचा” जी ने मेरे हर प्रयास, हर संघर्ष, हर कार्यक्रम, के साक्षी बने।”

पिक्की चाचा की अंतिम यात्रा निज निवास गली नम्बर 16 काली मन्दिर, सदर जबलपुर से सुबह आज सुबह 11 बजे ग्वारीघाट शमशान भूमि की ओर प्रस्थान करेगी ।