News24you

News you are looking for

दिल्ली में पटरी से उतरी रांची राजधानी एक्सप्रेस

दिल्ली में पटरी से उतरी रांची राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली। देश में एक ही दिन में दो ट्रेन हादसे हुए हैं। सुबह यूपी में जहां हावड़ा से जबलपुर आ रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए वहीं दिल्ली में रांची राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो ग

ई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में शिवाजी ब्रिज के पास 11.45 बजे ट्रेन के इंजन और पावर कार पटरी से उतर गई। हालांकि इसमें अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन रांची से दिल्ली आ रही थी।
बता दें कि सुबह ही यूपी में हावड़ा-जबलपुर के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस सोनभद्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *