HOMEMADHYAPRADESH

दिन में हो गई रात बदला मौसम का मिजाज, कटनी जबलपुर में तेज बारिश

मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई। कटनी सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया सुबह से आसमान पर बादल छाए थे लेकिन कुछ ही घण्टों में कटनी शहर में अंधेरा छा गया। अंधेरा भी इतना कि लोगों को बिजली जलानी पड़ी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे से तेज बारिश के साथ बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई। कुछ स्थान पर गाज गिरने की भी खबर है। कटनी में लोगों का तो यहां तक कहना था कि ऐसा अंधेरा तो पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय ही दिखा था। बहरहाल बारिश के बाद पूरे जिले में अब शीत लहर का दौर चलेगा।

जबलपुर में भी दिन में रात

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने लगा है। मंगलवार को सुबह से मौसम बदल गया है। दोपहर 11.30 बजे से अचानक बारिश होने लगीी। इसके पूर्व आसमान में बादल मंडराने लगे थे। सुबह से सूरज के दर्शन नही हुए। सूरज भी बादलों की आगोश में जा छिपा है। उत्तरी पूर्वी हवाओं की जगह उत्तरी पश्चिमी हवाओं ने ले ली। बादलाें के साये से रात में बर्फीली ठंडक का अहसास भी कम रहा।

मुताबिक हरियाणा के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्यप्रदेश और विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी तरह अन्य पश्चिमी विक्षोभ भी लगातार सक्रियता बढ़ा रहा है। जिसके असर से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्र में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यानी कड़ाके की ठंड झेल चुके लोगों को अब मावठे की ठंडक से भी दो-चार होना पड़ेगा। जबलपु सहित महाकोशल और विंध्‍य के अनेक जिलों में बारिश हो रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button