HOMEMADHYAPRADESH

दिग्विजय के घुटने तोड़ने के बयान पर बोले रामेश्वर शर्मा, आइए स्वागत है रामधुन के साथ स्वल्पाहार करेंगे

दिग्विजय के घुटने तोड़ने के बयान पर बोले रामेश्वर शर्मा, आइए स्वागत है रामधुन के साथ स्वल्पाहार करेंगे

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के दूसरे सबसे बड़े नेता दिग्विजय सिंह के विरोध प्रदर्शन को का जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने वाले बयान के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के राम धुन कीर्तन का स्वागत करते हुए कहा कि आइए आपका स्वागत है। आपको एवं आपके साथियों को स्वल्पाहार की व्यवस्था है।

दिग्विजय सिंह ने ये कहा था

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का वीडियो वायरल हो जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने आज सुबह अपने बयान में कहा था कि ‘मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे।  मैं गांधीवादी हूँ। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूँगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति लेकर रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूँगा।

रामेश्वर शर्मा ने क्या कहा

आदरणीय दिग्विजय सिंह जी, मैं तो धन्य हो गया की मेरी वजह से आप प्रभु श्रीराम का भजन करेंगे, 24 की श्रीराम धुन इतिहास के पन्नो में दर्ज होगी, मैं आपको श्रीरामचरित मानस भेंट करूँगा। स्वल्पाहार के लिए आपके साथ आने वाले श्रीराम भक्तों की संख्या एवं समय बताने का कष्ट करें।

दिग्विजय सिंह द्वारा रामधन कीर्तन के माध्यम से 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और उनकी टीम ने रणनीति तैयार की है। हमारे सूत्रों का कहना है कि रामेश्वर शर्मा इस विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह न केवल दिग्विजय सिंह और उनके समर्थकों का स्वागत करेंगे बल्कि अपने समर्थकों के साथ राम धुन कीर्तन में शामिल होंगे।
दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा को महात्मा गांधी की प्रतिमा देंगे और बदले में रामेश्वर शर्मा दिग्विजय सिंह को श्रीरामचरितमानस भेंट करेंगे।
स्वल्पाहार के बहाने साथियों की संख्या जानने की कोशिश की है ताकि उसी के अनुसार अपने समर्थकों की संख्या निर्धारित की जा सके।
घर के सामने के पूरे इलाके को भाजपा और भगवा झंडा से पाट दिया जाएगा। उसके बीच में कांग्रेस पार्टी के झंडे भारत के राष्ट्रध्वज की तरह दिखाई देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस पार्टी के लोग रामेश्वर शर्मा के विरोध में नारेबाजी नहीं करेंगे लेकिन रामेश्वर शर्मा की समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जय जय श्री राम के नारे बुलंद करेंगे।
कुल मिलाकर भोपाल पुलिस के लिए 24 नवंबर का दिन काफी तनाव भरा हो सकता है।
Show More

Related Articles

Back to top button