News24you

News you are looking for

तेजी से रूप बदल रहा है कोरोना वायरस, अधिकांश लोग चपेट में, 7 दिनों में 17 लाख संक्रमित

Prisoner With Call Girl In Hospital: कैदी ने बुलाई कॉलगर्ल, अस्‍पताल में मचा हड़कंप

भारत में कोरोना वायरस जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। संक्रमण के प्रसार में तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिनों में ही 17 लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं, जबकि उससे पहले के हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा मामले बढ़े थे।

बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा करीब तीन लाख नए केस सामने आए हैं। वर्ल्डोमीटर और कोविड19इंडिया ओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सात दिनों में संक्रमितों की संख्या में 17,37,575 की वृद्धि हुई है। 24 घंटे में सर्वाधिक नए केस मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 2,95,041 नए केस मिले हैं और 2,023 लोगों की मौत हुई है। देश में वैश्विक महामारी के सामने आने के बाद दैनिक मामलों और मौतों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1.56 करोड़ को पार कर गया है। 1,82,553 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है और 1.32 करोड मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। पिछले सात दिनों में 10 लाख आबादी पर 1,249 लोग संक्रमित हुए और आठ लोगों की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद से रोजाना दो लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। हम देख रहे हैं कि इस दौरान नए मामलों में बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है, सिर्फ एक दिन कुछ मामले कम हुए हैं, उसकी वजह रविवार को जांच में दो लाख की कमी रही थी।