Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOME

तेजस्वी के साथ राहुल ने किया लंच, राजनीतिक गलियारे में मची हलचल


नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय हो गए हैं। भाषण हो या रोड शो राहुल के तेवर अलग ही नजर आ रहे हैं। राहुल के इस अंदाज की काफी तारीफ हो रही है। जहां राहुल गुजरात में भाजपा के विकास को मुद्दा बना रहे हैं वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को मात देने के लिए वे विपक्ष को भी अपने मिशन में साथ जोड़ने पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत राहुल ने आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ लंच किया। तेजस्वी ने लंच के दौरान की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। तेजस्वी ने ट्वीट किया, लंच के लिए शुक्रिया राहुल, आपने अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी लंच के लिए समय निकाला इसके लिए धन्यवाद।
वहीं दोनों के लंच की फोटो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। दोोनं की इस मुलाकात को कांग्रेस के मिशन 2019 के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस और राजद का साथ नया नहीं है, इससेप हले भी 2015 को  बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-राजद-जदयू ने गठबंधन किया था। राहुल गुजरात में इन दिनों अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। राहुल की इस एक्टिव छवि को देखकर कांग्रेसी भी हैरान हैं। अब तो पार्टी के अंदर दबी आवाज में राहुल को पार्टी की कमान सौंपने की बात उठने लगी है। पार्टी का मानना है कि राहुल अब पहले से ज्यादा पार्टी में सक्रिय हो गए हैं।

वहीं राहुल अपने साथ युवा नेताओं को जोड़ने की कोशिश कर रह हैं। इसका ताजा उदाहरण तेजस्वी के साथ लंच औ
तेजस्वी के साथ राहुल ने किया लंच, राजनीतिक गलियारे में मची हलचल

र गुजरात में हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी है। राहुल ने अपने गुजरात दौरे के दौरान कई बार हार्दिक पटेल और जिग्नेश का जिक्र किया है। पटेल और जिग्नेश खुलकर कह भी चुके हैं कि वे गुजरात चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे। राहुल बहुत जल्दी ही फ्रंटफुट पर आ गए हैं और गुजरात में मोदी को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *