Suicide जुड़वा बेटों में एक पुत्र की मौत से दुखी आरक्षक ने लगाई फांसी

जुड़वा बेटों में एक पुत्र की मौत से दुखी आरक्षक ने लगाई फांसी

Suicide जुड़वा बेटों में से एक की मौत का सदमा पुलिस आरक्षक बर्दाश्त नहीं कर सका। इंदौर के बाढ़ गंगा की रघुवंशी कॉलोनी में रहने वाली सुनील सेंगर ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुनील इंदौर के परदेसी पुरा थाने में पदस्थ था। कुछ दिनों पहले उसके छोटे बेटे की मौत हो गई थी। इसके कारण वह काफी दुखी था।
घटना बाणगंगा के रघुवंशी कॉलोनी की है। यहां सुनिल सेंगर पुत्र स्व. अर्जुन सेंगर अपनी पत्नी ओर बेटे आयुष के साथ रहता था। अलसुबह चार बजे उन्हें सूचना मिली कि सूचना मिली कि सुनील ने फांसी लगा ली है। वह मूल रूप से रीवा का रहने वाला था। जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं सुनील पर किसी तरह का कर्ज तो नहीं था।
बड़े पिता के बेटे अनूप ने जानकारी में बताया कि सुनिल की अगस्त 2020 में जुड़वां बेटे हुए थे। जिसमें एक आयुष व दूसरा अथर्व था। अरबिंदो के डॉक्टरों ने अथर्व के ब्रेन में इंफेक्शन होने की बात कर माता पिता को कुछ समय बाद सब ठीक होने की बात कही थी। जब अथर्व 6 माह का हुआ तो उसे अचानक उल्टियां होना शुरू हुई। जिसमें चाईल्ड स्पेशललिस्ट को उसे दिखाया गया। इस दौरान कई डॉक्टर बदलने के साथ अलग-अलग अस्पतालों में उसका इलाज चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी करनी पड़ेगी। बड़ा खर्चा होगा, लेकिन बच्चा ठीक हो जाएगा। सुनील ने अपने बच्चे को बचाने के लिए सब कुछ किया। सर्जरी के बाद भी कुछ नहीं हुआ। फिर से इंन्फेक्शन होने लगा। डॉक्टरों ने सुनील के बेटे अथर्व की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जबलपुर के एम्स ले जाने की बात कही थी। जिसमें पिछले माह की 24 जनवरी को अथर्व की मौत हो गई। इसके बाद से सुनील लगातार तनाव में चल रहा था।
Exit mobile version