HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

जी हां.. मिल गया “बरेली का झुमका”, यकीन नहीं, तो आप भी देख लीजिए..

जी हां.. मिल गया "बरेली का झुमका", यकीन नहीं, तो आप भी देख लीजिए..


बरेली। झुमका गिरा रे… बरेली के बाजार में… यह शब्द सुनते ही कोई भी इन्हें गुनगुनाने लगेगा, हो भी क्यों ने 1966 में आई फिल्म मेरा साया का यह गाना आज भी उतना ही ताजा है जितना इसे लिखते वक्त था। यह गीत मेरा साया में अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था। दशकों बीत गए लेकिन इस गाने की मस्ती अब भी कायम है। इस गाने के बाद एक तो झुमका और दूसरा बरेली ये दो ऐसे नाम थे जो हर किसी की जुबां पर थे। गाने के बाद से बरेली के बाजार को नई पहचान मिली और यह दुनिया में मशहूर भी हो गया। इतने मशहूर होने के बाद इसी बरेली शहर को अब एक झुमका भी मिल गया है।

जी हां, बरेली में एक चौराहे का नाम झुमका तिराहा रखा गया है और यहां एक विशालकाय झुमका लगाया गया है। यूपी के बरेली में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर पारसा खेड़ा चौराहे पर 20 फीट ऊंचा झुमका लगाया गया है। पारसा खेड़ा चौराहे पर इतना बड़ा झुमका इसी गीत से प्रेरित होकर लगाया गया है।
इस झुमके का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया है। यह झुमका ऐसी जगह लगाया गया है जहां इसे दिल्ली से आने वाला हर शख्स देक सकेगा। जानकारी के अनुसार, इसे लगाने की शुरुआत झुमका गिरा रे… गाने की 50वीं सालगिरह पूरी होने पर की गई थी। बरेली विकास प्राधिकरण ने इसे अभिनेत्री साधना को श्रद्धांजलि देने के लिए भी लगाया है। इसके लिए लोगों से सहयोग मांगा गया था।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button